हिंदी
फतेहपुर: जनपद के औग थाना क्षेत्र के बनियन खेड़ा मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी फेल गयी। सूचना मिलने पर औग थाना प्रभारी कांती सिंह फ़ोर्स सहित मौके पर पहुंची।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतक की तलाशी के दौरान पुलिस को जेब में मिले ई-श्रम कार्ड से अनुज कुमार पुत्र ओम प्रकाश के रूप में युवक की पहचान हुई हैं। मृतक युवक कौशाम्बी जिले के मलक पिंजन, सिराथू का रहने वाला था। पुलिस ने मौके में पहुंचकर शव को कब्जे में लिया हैं और मामले की जांच में जुट गई हैं।
Published : 7 June 2024, 11:41 AM IST
Topics : DeadBody Fatehpur police railway track youth फतेहपुर युवक रेलवे ट्रैक शव