वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का निधन, जानिये उनके बारे में

डीएन ब्यूरो

वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का बृहस्पतिवार को 88 वर्ष की उम्र में इंदौर में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने यह जानकारी दी।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी
वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी


इंदौर (मध्यप्रदेश): वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का बृहस्पतिवार को 88 वर्ष की उम्र में इंदौर में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छजलानी पिछले दो महीने से बिस्तर पर थे। उन्होंने अपने घर में आखिरी सांस ली।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हिंदी दैनिक ‘‘नईदुनिया’’ के संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष रहे छजलानी को पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2009 में ‘‘पद्मश्री’’ से सम्मानित किया गया था।

 










संबंधित समाचार