पुलिस ने पांच किलोग्राम से अधिक गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सीहोर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 May 2022, 5:39 PM IST
google-preferred

सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्यामपुर में सोठी रोड पर गांजा का अवैध कारोबार करने वाला एक व्यक्ति घूम रहा है।

सूचना के बाद बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर शाजापुर जिले के काक्रिया मुंडला गांव के निवासी राईस खां को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 05 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त किया गया। जप्त गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 50 हजार रुपए बताया गया है।

आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। (वार्ता) 

Published : 

No related posts found.