Site icon Hindi Dynamite News

Lucknow: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यूपी के रामपुर जिले के दौरे पर जाने वाले थे। मगर डीएम रामपुर के त्यौहारों के मद्देनजर दौरा निरस्त करने के निवेदन के बाद अखिलेश यादव ने रामपुर दौरा निरस्त कर दिया। अब अखिलेश 13, 14 सितम्बर को रामपुर का दौरा करेगें। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Lucknow: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रामपुर दौरा निरस्त कर दिया। दरअसल आज अखिलेश यादव सपा सासंद आजम खान के समर्थन में रामपुर जाने वाले थे। मगर त्यौहारों के मद्देनजर रामपुर डीएम के रामपुर अभी न आने की अपील के बाद अखिलेश यादव अब 13,14 सितंबर को रामपुर जायेगें।

यह भी पढ़ें: न लिखित नोटिस.. न मुआवजा.. बस तोड़े जाओ.. जहां जैसे मर्जी.. तोड़े जाओ.. कोई बोले तो बुलडोजर के तले कुचल डालो

पत्र

अखिलेश यादव ने आज लखनऊ के सपा मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। अखिलेश ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुये कहा की यूपी ने सबसे ज्यादा राज्यपाल देश को दियें। मगर यूपी को बदले में कोई लाभ नही हुआ। उन्होंने कहा की सरकार सपा सरकार के समय में शुरू की गई योजनाओं, हाइवे, फ्लाईओवर को ही आगे बढ़ाकर वाहवाही लूटनें में लगी है।

यह भी पढ़ें: भाजपा, संघ व हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं के मकानों-दुकानों पर मंडराया संकट

पत्रकारों पर पुलिसिया कारवाई को लेकर कहा की पत्रकार का काम सच दिखाना है और मिर्जापुर में भी पत्रकार ने ये ही किया। मगर सरकार यही कर सच्चाई को दबाना चाह रही है। वहीं 2022 में अकेले अपने दम पर चुनाव लङने की भी बात अखिलेश यादव ने कही। साथ ही कहा की जो भी छोटे दल साथ आयेगें।उन्हे साथ लेकर आगे बढे़ेंगे।

Exit mobile version