यूपी निकाय चुनाव: सपा ने घोषित किये सात मेयर प्रत्याशी, दो महिलाएं भी शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी ने सूबे के लिये सात नगर निगमों के अपने सात मेयर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। पार्टी के इन सात प्रत्याशियों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं है। मेयर प्रत्याशियों की घोषणा करने में सपा भाजपा समेत अन्य पार्टियों से भी आगे निकल गयी है।

Updated : 30 October 2017, 11:29 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगामी निकाय चुनावों के लिये समाजवादी पार्टी ने सूबे के लिये सात नगर निगमों के अपने सात मेयर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। पार्टी के इन सात प्रत्याशियों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं है। पार्टी ने जिन दो सीटों पर महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है, उनमें मेरठ औऱ अयोध्या है। 

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव 1 नवंबर को जारी करेंगे सपा प्रत्याशियों की सूची

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में सूबे की निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद इन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गयी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी ने संकेत किया कि  निकाय चुनावों में वह भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देने की तैयारी कर रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किये। 

यह भी पढ़ें: गुजरात चुनाव में 5 सीटों पर लड़ेगी सपा, बाकी सीटों पर कांग्रेस को समर्थन

समाजवादी पार्टी ने जिन सात नगर निगमों के मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा की, उनमे सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर के साथ मेरठ, बरेली, झांसी, मुरादाबाद, अलीगढ़ व अयोध्या शामिल हैं। मेरठ में महिला सीट है, इसलिये यहां से पार्टी की प्रत्याशी दीपू मनेठिया बाल्मीकि होंगीं। पार्टी ने अयोध्या से भी गुलशन बिंदु को टिकट दिया है। इसके अलावा बरेली से डॉ. आईएस तोमर, मुरादाबाद से युसूफ अंसारी, अलीगढ़ से मुजाहिद किदवई, झांसी से राहुल सक्सेना, और गोरखपुर से राहुल गुप्ता को पार्टी ने टिकट दिया है।

Published : 
  • 30 October 2017, 11:29 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement