हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबास्टर फिल्म 'किक 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म साल 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
मूवी के रिलीज डेट की जानकारी फिल्म निर्देशक साजिद नाडियावाला ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी। बता दें कि सलमान की फिल्म किक 2014 में आई थी। इसमें सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में थीं। इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी खूब कमाई हुई।
The wait is over! #DEVILisBACK!! #SajidNadiadwala’s Kick 2 starring @BeingSalmanKhan releases Christmas 2019. @WardaNadiadwala pic.twitter.com/UentECm1Tz
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) February 7, 2018
सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला फिल्म किक में एक साथ काम किया था, इसके बाद दोनों एक बार फिर से फिल्म 'किक 2' मे ंसाथ काम करने वाले हैं। इस मूवी को लेकर ऐसी खबरें आ रही है कि इसमें सलमान डबल रोल में नजर आएंगे.. यानि की खुद ही हीरो और खुद ही विलेन। किक 2 में एक्ट्रेस कौन होगी इसपर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
Published : 7 February 2018, 11:20 AM IST
No related posts found.