हिंदी
नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम का सच्चे मायनों में मुख्य लक्ष्य नागरिकों को अधिकार सम्पन्न बनाना, पारदर्शिता लाना, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाना और लोकतंत्र में देशवासियों की भूमिका को अधिक से अधिक मजबूत बनाना है।
बिरला बुधवार को यहां विज्ञान भवन में केंद्रीय सूचना आयोग द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में “आजादी का अमृत महोत्सवः आरटीआई के माध्यम से नागरिक केन्द्रीत शासन ” विषय पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आरटीआई के कारगर इस्तेमाल से विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करने में सहायता मिलेगी।(वार्ता)
Published : 9 November 2022, 4:57 PM IST
Topics : ओम बिरला नई दिल्ली नागरिक पारदर्शिता भ्रष्टाचार मुख्य लक्ष्य लोकसभा अध्यक्ष सम्पन्न सूचना का अधिकार
No related posts found.