मिस्र: सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत

मिस्र के बेनी सुएफ शहर में एक मिनी बस और कार की टक्कर से भयानक हादसा हुआ। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गये हैं।

Updated : 24 December 2017, 11:13 AM IST
google-preferred

काहिरा: मिस्र के बेनी सुएफ शहर में मिनीबस और कार की टक्कर से भयानक हादसा हुआ। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गये हैं। 

घायलों को वहां के नजदीकि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना बेनी सुएफ के ईस्टर्न डेजर्ट राजमार्ग पर हुआ।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। 
 

Published : 
  • 24 December 2017, 11:13 AM IST

Related News

No related posts found.