हिंदी
लखनऊः 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया है। हालांकि अभी वेबसाइट पर इस अपलोड नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद एनआईसी लखनऊ भेजा गया है।
मंगलवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने रिजल्ट जारी किया है। 1 लाख 46 हज़ार 60 अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा क्वालीफाई की है। 3 विवादित प्रश्नों पर सभी को बराबर अंक दिए गए हैं।
इस परीक्षा के लिए 4 लाख 31 हजार 466 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिनमें से 4 लाख नौ हजार 530 ने परीक्षा में शिरकत की थी।
Published : 12 May 2020, 4:46 PM IST
Topics : Lucknow UP Teacher Result uttar pradesh असिस्टेंट शिक्षक भर्ती रिजल्ट लखनऊ शिक्षक भर्ती परीक्षा