Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड पर वायु सेना ने दिखाया अपना जलवा, आकाश में ग्रैंड फ्लाई-पास्ट का प्रदर्शन

डीएन ब्यूरो

गणतंत्र दिवस की परेड में वायु सेना ने अपना जलवा दिखाते हुए आसमान पर ग्रैंड फ्लाई-पास्ट का प्रदर्शन किया। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

गणतंत्र दिवस परेड पर वायु सेना ने दिखाया अपना जलवा
गणतंत्र दिवस परेड पर वायु सेना ने दिखाया अपना जलवा



नई दिल्ली: राजपथ पर बुधवार को भारतीय वायुसेना ने शानदार तरिके से 73वें गणतंत्र दिवस की परेड का समापन किया। परेड में 75 विमानों के साथ वायुसेना का शानदार फ्लाई पास्ट हुआ। जो परेड के इतिहास में अब तक का सबसे ग्रैंड फ्लाई-पास्ट है।

वायुसेना के 75 विमान और हेलीकॉप्टरों ने राजपथ से अलग-अलग संरचनाओं में जबरदस्त स्पीड और सटीकता के साथ उड़ान भरी। IAF कर्मियों द्वारा पेशेवर कौशल के साथ गरजने वाले एरोबेटिक्स का प्रदर्शन बेमिसाल था।

इसके साथ ही रक्षा मंत्रालय ने कॉकपिट से लिए गए फ्लाई-पास्ट की चौंकाने वाली फुटेज जारी की। ऐसा पहली बार हुआ है कि दर्शकों को फ्लाई-पास्ट का हवाई दृश्य देखने को मिला, जिसे उन्होंने अभी तक केवल जमीन से ही देखा था।

फ्लाई-पास्ट में भारतीय वायुसेना ने राहत फॉर्मेशन को प्रदर्शित किया जिसमें 5 ALH विमान शामिल थे। 60 मीटर ऊपर से  AOL पर पांच विमानों को 'एरोहेड' फॉर्मेशन से उड़ाया गया।

इसके अलावा ट्रान में 2xC 130 विमान के साथ 1C17 शामिल है, जिसने 400m AOL पर विक्ट्री फॉर्मेशन में उड़ान भरी।










संबंधित समाचार