Republic Day 2020: दुनिया ने देखा हिंदुस्तान का दम, जानें र‍िपब्लिक डे परेड की बड़ी बातें

भारत के 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्‍ली के राजपथ पर आज आयोजित ऐतिहासिक गणतंत्र दिवस परेड में भारत ने अपनी बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का बेहद भव्य प्रदर्शन किया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 26 January 2020, 12:53 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः पूरे देश में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो थें। जानिए इस साल के र‍िपब्लिक डे परेड की 10 बड़ी बातेंः-

1. राजपथ पर भारतीय सेना का T-90 भीष्म टैंक को पेश किया गया था।

2.  छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान झाकियों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान से लोगों का मन मोह लिया।

3. राजपथ पर नेवी ने बोइंग पी8I लॉन्ग रेंज मेरीटाइम पट्रोल एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डिस्ट्रायर को पेश किया है।

बोइंग पी8I लॉन्ग रेंज मेरीटाइम पट्रोल एयरक्राफ्ट

4. राजपथ पर भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ी ने सबका मन मोह लिया है।

5. राजपथ पर हिमाचल प्रदेश की झांकी में गौतम बुद्ध का संदेश दिखाया गया है।

6. राजपथ में सलामी मंच के सामने जल शक्ति मंत्रालय की झांकी पहुंची है।

7. थलसेना का युद्धक टैंक भीष्म, इन्फैंट्री युद्धक वाहन और हाल ही में भारतीय वायु सेना में शामिल किए गए अमेरिका न‍िर्मित चिनूक और अपाचे युद्धक हेलिकॉप्टर भव्य सैन्य परेड का हिस्सा रहे 

8. राजपथ पर राष्ट्र की बहुमूल्य सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक प्रगति को दर्शाने वाली 22 झांकियों में से 16 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रहीं और छह विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की रहीं।

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गणतंत्र दिवस पर नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

10. कैप्टन तान्या शेरगिल ने राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की कमान संभाली। तान्‍या पहली महिला कैप्टन हैं जिन्‍होंने गणतंत्र द‍िवस परेड की कमान संभाली।

Published : 
  • 26 January 2020, 12:53 PM IST

Related News

No related posts found.