हिंदी
बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र के ग्रामसभा छितौनी की निवासी व पूर्व ग्राम प्रधान गीता देवी ने गुरूवार की सुबह कतिपय कारणों से जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पूर्व ग्राम प्रधान गीता देवी ने गुरूवार की सुबह कतिपय कारणों से जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों नेआनन फानन में सीएचसी रसड़ा पहुँचाया। जहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस हादसे के बाद परिजन गीता देवी को लेकर मऊ जनपद चले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। पूर्व प्रधान ने आत्महत्या क्यो करना चाहती थी। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
Published : 9 May 2024, 6:26 PM IST
Topics : Consumed female Former Poison Rasra आत्महत्या उत्तर प्रदेश जहर महिला प्रधान रसड़ा
No related posts found.