आस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Updated : 16 March 2017, 9:49 AM IST
google-preferred

रांची: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है।

भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। टीम में अभिनव मुकुंद के स्थान पर मुरली विजय को शामिल किया गया है।

अपना 800वां टेस्ट मैच खेलने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम में पेट कुमिंस और ग्लेन मेक्सवेल को लिया गया है।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा (वकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा।

आस्ट्रेलिया टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेलए मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्टीव ओकीफ, नाथन लॉयन, ए पैट कमिंस और जोस हाजलेवुड। (आईएएनएस)

 

Published : 
  • 16 March 2017, 9:49 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement