हिंदी
राजकोट: पश्चिम रेलवे में गुजरात के राजकोट मंडल के आठ रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।
मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार राजकोट मंडल ने वर्ष 2021-22 में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर होर्डिंग्स, किओस्क, एटीएम इत्यादि लगाकर तथा ट्रेन के अंदर और बाहर विज्ञापन द्वारा 1.68 करोड़ रु का राजस्व प्राप्त किया है।
साथ ही बेहतरीन कार्य करने के लिए राजकोट मंडल के वाणिज्य विभाग में आठ कर्मचारियों को प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार लाल ने नकद पुरस्कार तथा योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। (वार्ता)
Published : 29 June 2022, 4:34 PM IST
No related posts found.