हिंदी
राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित परिवार के व्यक्ति की बारात निकलने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए और फिर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाह संपन्न हुआ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस दौरान दो पक्षों में टकराव की स्थिति बन गयी और कुछ लोगों ने पथराव किया।
इसके बाद कलेक्टर हर्ष दीक्षित और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में देर रात विवाह संपन्न कराया गया।
सूत्रों ने कहा कि कल रात ही खिलचीपुर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गयी है। (वार्ता)
Published : 16 May 2022, 11:32 AM IST
Topics : खिलचीपुर दलित परिवार पुलिस बारात मध्यप्रदेश राजगढ़
No related posts found.