राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को लेकर कहीं ये बातें, भाजपा पर इस तरह बोला हमला

कन्याकुमारी से कश्मीर के लिये शुरू हुई कांग्रेस की भारत यात्रा जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये क्या बोले राहुल गांधी

Updated : 31 December 2022, 3:34 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष औऱ सांसद राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में बढ़ रही नफरत, डर और हिंसा के खिलाफ है। इस मौके पर राहुल ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी हम पर जितना हमला बोलती है, उससे हमें पोजिशन इंप्रूव करने का मौका मिलता है। इसके लिये उन्होंने भाजपा-आरएसएस को धन्यवाद भी दिया। 

राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। राहुल ने कहा कि अखिलेश यादव समेत विपक्ष के सभी नेता हमारे साथ हैं। अखिलेश भी मोहब्बत का हिंदुस्तान चाहते हैं। उनकी विचारधारा भी हमारी तरह समानता वाली है।

राहुल गांधी आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सभी के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि विपक्ष के सभी नेता हमारे साथ खड़े हैं। वो क्लियरली हमें मालूम हैं, लेकिन आज के हिंदुस्तान में कई तरह के कंपन्संस होते हैं, इसलिए मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं।

राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा वालों के पास पैसे और फंड की कोई कमी नहीं है। वो कैंपेन चलाते रहते हैं। उन्होंने मेरी छवि बिगाड़ने में 5-6 हजार करोड़ लगा दिए होंगे, थोड़े और लगा लें, लेकिन कुछ असर नहीं पड़ना है। भारत की जनता सब जानती है। 

राहुल गांधी ने कहा कि आज वर्ष 2022 का आज आख़िरी दिन है। भाजपा ने कहा था कि 2022 तक हर किसान की आमदनी दोगुनी होगी। 
हर हिन्दुस्तानी के पास घर होगा।हर घर में 24x7 बिजली मिलेगी। लेकिन ये सब तो नहीं हुआ। हर भारतीय को पता है कि भाजपा ने उसको ठगा है।

Published : 
  • 31 December 2022, 3:34 PM IST

Related News

No related posts found.