राहुल गांधी और स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा कल..सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उत्तर प्रदेश के अमेठी में कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा है। उनके इस दो दिवसीय दौरे के समय ही केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रही हैं। दोनों के अमेठी आगमन को लेकर यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गयें हैं। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 3 January 2019, 6:02 PM IST
google-preferred

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी कल एक साथ अमेठी के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी और स्मृति ईरानी का एक साथ अमेठी दौरे से सियासत गर्म हो सकती है। राहुल गांधी का अमेठी में दो दिन सामान्य कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर पूरे रौब में दिखे राहुल गांधी, कर्जमाफी के बहाने पीएम मोदी पर जमकर बोला हमला 

 

वहीं, स्मृति ईरानी अमेठी के एक दिन के दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान अमेठी को वे कई सौगात देगी। ईरानी अमेठी जिला चिकित्सालय मे सीटी स्कैन सेवा का उदघाटन करेगी। अमेठी नगर के राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर में आवासीय विद्यालय का शिलान्यास करने के बाद राघव राम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे 5000 गरीबो को कंबल का वितरण करेगी।

 

अमेठी से 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद से स्मृति ईरानी यहां सक्रिय है और राहुल गांधी के लिए चुनौती बनी हुई है। अब तक राहुल और ईरानी एक समय पर अमेठी नही आते थे पर पिछले साढे चार सालों से दोनों में वाक युद्ध चल रहा है । इस बार चार जनवरी को दोनों एक साथ अमेठी मे होंगे।

दोनों ही दल के लोग अपने अपने नेता के स्वागत की तैयारी में जुट गये है। राहुल और ईरानी के एक साथ अमेठी में होने से यहां का सियासी पारा चढऩा तय है। अमेठी सीट पर दावा ठोक रहे दोनों नेताओं के एक ही दिन यहां के दौरे पर आने के सवाल पर जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने कहा कि जिला प्रशासन दोनों ही नेताओ का एक साथ दौरा कराने में सक्षम है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है।
 

Published : 
  • 3 January 2019, 6:02 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement