पुणे पुस्तक महोत्सव: एनबीटी पर किताब से जुड़ी चर्चा आखिरी समय में रद्द करने का आरोप

महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक प्रकाशन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पुणे पुस्तक महोत्सव में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) ने एक किताब पर आयोजित चर्चा आखिरी समय में रद्द कर दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 December 2023, 11:17 AM IST
google-preferred

पुणे (महाराष्ट्र):  महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक प्रकाशन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पुणे पुस्तक महोत्सव में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) ने एक किताब पर आयोजित चर्चा आखिरी समय में रद्द कर दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दूसरी ओर, पुणे पुस्तक महोत्सव के समन्वयक ने दावा किया कि प्रकाशन ने महोत्सव के दौरान कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उनसे संपर्क नहीं किया था और जब उसे इस बारे में पता चला, तब तक कोई ‘स्लॉट’ (निर्धारित समय) उपलब्ध नहीं था।

इस महोत्सव-सह-प्रदर्शनी का आयोजन 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक यहां फर्ग्यूसन कॉलेज के परिसर में किया जा रहा है।

प्रकाशन ने कहा कि इस महोत्सव में राजन हर्षे द्वारा लिखित और साधना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित मराठी पुस्तक ‘पक्षी उन्हाचा सात विद्यापीठांच्या आवारात’ पर बृहस्पतिवार को चर्चा की जानी थी।

महाराष्ट्र में समाजवादी आंदोलन से लंबे समय से जुड़े साधना प्रकाशन ने एक बयान में कहा कि एनबीटी ने यह कार्यक्रम रद्द किए जाने की सूचना अंतिम क्षण में दी।

बयान में कहा गया है कि इस पर विरोध जताने के लिए चर्चा अब शुक्रवार को मराठी साहित्य परिषद के सभागार में होगी।

एनबीटी के किसी प्रतिनिधि ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

प्रकाशन के अनुसार, यह पुस्तक एक संस्मरण है जिसमें हर्षे ने एक छात्र के साथ-साथ एक शिक्षक, शोधकर्ता और प्रशासक के रूप में कई विश्वविद्यालयों में अपने अनुभवों के बारे में बताया है।

 

Published : 
  • 22 December 2023, 11:17 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement