कर्नाटक में युवाओ के लिए राजनीतिक प्रशिक्षण संस्थान बनाने का प्रस्ताव, जानिये पूरा अपडेट

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यू टी खादर ने राजनीति के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक डिग्रीधारी युवाओं के लिए राज्य में एक राजनीतिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 30 June 2023, 3:49 PM IST
google-preferred

मंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यू टी खादर ने राजनीति के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक डिग्रीधारी युवाओं के लिए राज्य में एक राजनीतिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार खादर ने  यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रस्ताव निकट भविष्य में लागू किया जाएगा और पुणे स्थित स्कूल ऑफ गवर्नमेंट को पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम एक वर्ष की अवधि का होगा, जिसमें छह महीने के लिए सिद्धांतों पर आधारित कक्षाएं आयोजित की जाएंगी और अगले छह महीने व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए होंगे। पाठ्यक्रम में एक इंटर्नशिप कार्यक्रम भी शामिल होगा।

संस्थान में पूर्णकालिक शिक्षण कर्मचारी होंगे और इच्छुक युवाओं को राजनीति और शासन में प्रशिक्षित किया जाएगा। राजनीतिक नेता और विशेषज्ञ भी प्रशिक्षण देंगे ताकि स्नातक प्रभावी नेता बन सकें और विधायकों तथा मंत्रियों के साथ काम कर सकें।

Published : 
  • 30 June 2023, 3:49 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement