हिंदी
नई दिल्ली: देश को 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में मतगणना शुरू हो गई है। वोटों की गितनी शाम पांच बजे तक चलेगी। माना जा रहा है कि मतगणना नियत समय से पहले पूरी हो सकती है, जिसके बाद देश के नये राष्ट्रपति के नाम का ऐलान किया जाएगा।
बता दें कि एनडीए उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी के रूप में यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं। द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस बार के चुनाव में क्रास वोटिंग होने के बाद उनकी जीत पक्की समझी जा रही है।
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 99.18 प्रतिशत मतदान हुआ था। एनडीए के अलावा कई विपक्षी दलों का भी द्रौपदी मुर्मू को साथ मिला है। शिवसेना, बसपा, बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, टीडीपी, जनता दल (एस), जेएमएम, सुभासपा सहित कई विपक्षी दलों ने मुर्मू के पक्ष में वोट किया।
इसके अलावा कांग्रेस, एनसीपी और सपा की ओर से भी क्रॉस वोटिंग हुई।
मतगणना के नतीजों के बाद पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे।
Published : 21 July 2022, 11:26 AM IST
Topics : उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू नतीजे बसपा बीजेडी मतगणना यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव शिवसेना संसद भवन
No related posts found.