हिंदी
शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 20 अप्रैल तक शिमला के दौरे पर रहेंगी और यहां मशोबरा स्थित रिट्रीट (राष्ट्रपति निवास) में ठहरेंगी। उपायुक्त आदित्य नेगी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नेगी ने राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की निगरानी के लिए यहां आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मुर्मू के जाने के बाद 20 अप्रैल को राष्ट्रपति निवास को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
इससे पहले, 'राष्ट्रपति निवास' के 173 साल पुराने धरोहर भवन और हरे-भरे लॉन को 23 अप्रैल से जनता के लिए खोला जाना था।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगंतुकों के वास्ते भवन खोलने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया।
Published : 3 April 2023, 7:52 PM IST
Topics : द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति राष्ट्रपति निवास शिमला
No related posts found.