हिंदी
नागपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र के दौरे पर नागपुर पहुंची जहां वह गडचिरोली में गोंडवाना विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
पिछले साल जुलाई में शीर्ष संवैधानिक पद संभालने के बाद मुर्मू का महाराष्ट्र का यह पहला दौरा है।
मंगलवार शाम को शहर के हवाई अड्डे पहुंचने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति आज गडचिरोली में गोंडवाना विद्यापीठ के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी और बाद में नागपुर के कोराडी में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन करेंगी।
बयान में कहा गया है कि वह बृहस्पतिवार को नागपुर के राजभवन में पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों) के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।
बाद में वह मुंबई के लिए रवाना होंगी, जहां वह राजभवन में महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।
Published : 5 July 2023, 10:25 AM IST
No related posts found.