हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होंगी। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने यह जानकारी दी।
निदेशालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी छात्र को परीक्षा पूरी होने से पहले उत्तर पुस्तिका जमा करने नहीं दी जाएगी और एक कक्षा में केवल 24 छात्रों को ही बैठने की अनुमति होगी। (भाषा)
Published : 30 November 2022, 11:24 AM IST
No related posts found.
No related posts found.