बिकरू कांड: हाई कोर्ट में खुशी दुबे की जमानत पर टली सुनवाई, खुद को बताया था बेगुनाह

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित बिकरू केस में खुशी दुबे की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई है। खुशी दुबे में इस चर्चित मामले में खुद को बेगुनाह बताया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

बिकरु कांड के कुछ दिन पहले ही हुई थी अमर दुबे और खुशी दुबे की शादी
बिकरु कांड के कुछ दिन पहले ही हुई थी अमर दुबे और खुशी दुबे की शादी


प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के चर्चित बिकरू कांड में खुशी दुबे की जमानत अर्जी पर सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 30 जून तय की है। खुशी दुबे फिलहाल इस केस में जेल में बंद है। अब खुशी दुबे की जमानत अर्जी पर 30 जून को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। जस्टिस विपिन दीक्षित की एकल पीठ इस केस की सुनवाई कर रही है।

बिकरू कांड में खुशी दुबे ने खुद के बेगुनाह होने का दावा किया है और इसी आधार पर जमानत के लिये हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उसने जेल में सेहत खराब होने का भी हवाला दिया है। खुशी ने कोर्ट से उसे जमानत पर रिहा करने की अपील की है।

खुशी दुबे में इसी साल जनवरी माह में इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल जमानत की अपील की। शादी के 9 दिन बाद ही खुशी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि खुशी दुबे बिकरु कांड के कुख्यात शूटर अमर दुबे की पत्नी है। अमर दुबे बिकरु कांड के दो सदिन बाद ही हमीरपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। अमर दुबे और खुशी दुबे की शादी बिकरू कांड के कुछ दुन पहले ही हुई थी। बिकरू कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे को इस हत्याकांड के कुछ दिनों उज्जैन से गिरफ्तार किया गया और यूपी लाते समय वह भी एनकाउंटर में ढ़ेर हो गया था। 
 










संबंधित समाचार