हिंदी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ( Prayagraj) में मंगलवार को पुलिस (Police) ने शादी के नकली प्रमाणपत्र बनाने वाले ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट (Fake Marriage Certificates) के साथ-साथ कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। यह गिरोह पूरा काम अजय इंटरप्राइजेज नाम के साइबर कैफे से चला रहा था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गैंग के दो सदस्यों की पहचान राजा उर्फ़ शेषमणि दुबे और अनिल कुमार प्रजापति के रुप में हुई है।
पुलिस का बयान
पुलिस ने सूचना के आधार पर जब छापेमारी की तो शेषमणि दुबे उर्फ राजा और अनिल प्रजापति नाम के व्यक्ति मौके पर मिले। दोनों से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सारी कहानी का खुलासा हो गया। पूछताछ में ये भी पता चला है कि पिछले काफी दिनों से ये लोग फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाने का काम कर रहे थे।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन मॉनिटर, 3 सीपीयू, तीन की बोर्ड और दो प्रिंटर बरामद किए हैं।
हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के संबंध में हाईकोर्ट में दाखिल एक याचिका को लेकर जांच की जा रही थी। इसी दौरान गिरोह को लेकर पुलिस को जानकारी मिली। गहनता से जब पुलिस टीम ने जांच की तो फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाए जाने का खुलासा हुआ।
अजय इंटरप्राइजेज के मालिक अजय चौरसिया की भूमिका को लेकर जांच हो रही है। जांच में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
20 से 25 हजार रुपये में बेचे जा रहे थे मैरिज सर्टिफिकेट
बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में कई शादीशुदा जोड़ों की तरफ से सुरक्षा की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मैरिज सर्टिफिकेट बनाए जाने का खेल चल रहा है।
जो मैरिज सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं, उनमें फेक दस्तावेजों का सहारा लिया जा रहा है। शादी करने वाले जोड़ों से मैरिज सर्टिफिकेट के नाम पर 20 से 25 हजार रुपये लिए जा रहे हैं।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 6 November 2024, 10:29 AM IST
Topics : Dynamite HindiNews DynamiteNews ManojTibrewal ManojTibrewalAakash TrendingNews गिरफ्तार गिरोह प्रयागराज फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट