हिंदी
बेंगलुरु: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का मजाक उड़ाते हुए उसकी तुलना ‘यात्रा कर रहे बिना दर्शक वाले टॉकीज’ से की।
विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए जोशी ने कहा कि ‘‘यह भ्रम और विरोधाभासों का पुलिंदा है’’।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा...और उनका एजेंडा क्या है? एजेंडा यह नहीं है कि हम देश के लिए कुछ अच्छा करने वाले हैं। एजेंडा यह है कि ‘मोदी को हराओ’। कोई भी पार्टी या गठबंधन नकारात्मक अभियान के साथ सफल नहीं होगा।’’
उन्होंने विपक्षी गठबंधन की शुक्रवार को मुंबई में हो रही बैठक और पटना तथा बेंगलुरु में हो चुकी बैठकों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह यात्रा करने वाले टॉकीज की तरह है, जिसमें सिनेमा दिखाया जा रहा है, लेकिन दर्शक नहीं है। दर्शक नहीं हैं, इसलिए एक जगह पर एक शो होता है, फिर दूसरा शो दूसरी जगह होता है।’’
जोशी ने कहा, ‘‘यात्रा करने वाला टॉकीज खाली है। अंतत: कोई असर नहीं पड़ने वाला। अब तक तीन बैठकें हुई हैं, लेकिन अभी तक वे अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच सके हैं। यह (तो) उनकी हालत है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लोग इसलिए भी उन पर भरोसा नहीं करते, क्योंकि आम आदमी पार्टी पहले से कांग्रेस के खिलाफ बोल रही है, कम्युनिस्ट भी कांग्रेस के खिलाफ बोल रहे हैं और कांग्रेस तथा कम्युनिस्ट मिलकर ममता बनर्जी के विरुद्ध हैं और स्वयं ममता भी कांग्रेस के विरुद्ध बोल रही हैं।’’
Published : 1 September 2023, 5:55 PM IST
No related posts found.