
कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में घर से बाहर निकले प्रधान पति अधिवक्ता सत्येन्द्र भादौरिया की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 वाहन बरामद
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामसारी गांव निवासी 52 वर्षीय अधिवक्ता सतेन्द्र भदौरिया शुक्रवार रात करीब दस बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे। घर से करीब 100 मीटर दूर अज्ञात हमलावारों ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: महिला ने लगाया डीपीआरओ समेत पांच पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज
उन्होंने बताया कि श्री भदौरिया की पत्नी रामसारी गांव की प्रधान है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा। मामले की छानबीन की जा रही है।(वार्ता)
Published : 14 September 2019, 10:03 AM IST
Topics : Kanpur murder uttar pradesh उत्तर प्रदेश कानपुर क्राइम क्राइम घाटमपुर हत्या