हिंदी
महराजगंज: सिविल कोर्ट महराजगंज में प्रैक्टिस कर रहे दो अधिवक्ताओं के प्रैक्टिस पर पांच वर्ष के लिए रोक लगा दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिवक्ता अर्चना प्रजापति पत्नी कपिलदेव प्रजापति निवासी शास्त्री नगर वार्ड नंबर 19 सिविल कोर्ट महराजगंज में वकालत करती हैं। इनका अधिवक्ता प्रेम नारायण त्रिपाठी और अंबिका त्रिपाठी से अप्रैल 2023 में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इसके बाद अर्चना प्रजापति ने इन दो अधिवक्ताओं की शिकायत बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से की।
बार काउंसिल ने सुनवाई करते हुए दो अधिवक्ताओं प्रेम नारायण त्रिपाठी और अंबिका त्रिपाठी के महराजगंज सिविल कोर्ट में पांच वर्षो के लिए प्रैक्टिस पर रोक लगा दिया है।
बोले बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
इस संबंध में महराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही दोनो पक्षों के साथ बैठ कर मामले को समाप्त कराया जायेगा।
Published : 16 March 2024, 6:43 PM IST
Topics : Advocates Civil Court Maharajganj Matter अधिवक्ताओं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश शास्त्री नगर सिविल कोर्ट