महराजगंज: ठंडे बस्ते में सिमटे नेताओं के वादे, गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें

कई जगहों पर सड़के गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से स्कूल जाते समय बच्चों को काफी मुश्किल होती है। आए दिन सड़कों के इन गड्ढों से कई लोगो चोटिल हो जाते हैं, लेकिन फिर भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि ये सब देखरकर भी अंजान बने हुए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 July 2019, 6:09 PM IST

सिसवा बाजार(महराजगंज): सिसवा विकासखंड ग्राम सभा बीजापार मुख्य मार्ग जो गेरमा, हेवती, चिउटहां सिन्दुरिया को होकर महराजगंज को जाता है। वह मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जगह-जगह बीच रोड पर गड्ढे और सड़क टूटकर पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: नेशनल हाइवे Vs बाई-पास, कुछ सुलगते सवाल..

इस मार्ग से स्कूली बच्चों और राहगीरों का रोजाना आना जाना लगा रहता है।आए दिन कोई न कोई इस मार्ग पर चोटिल होता रहता है। इस रास्ते से कई आलाधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते रहते हैं। इसके बावजूद वो यहां की दशा से अंजान हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: नहीं रुक रहा नगर उजाड़ने का सिलसिला,दिन में सड़क पर बिछ रही है गिट्टी और रात में अतिक्रमण हटाने का काम

 

सड़कों पर गड्ढे

इस मार्ग पर सबसे अधिक समस्या बरसात के दिनों में बनी रहती है। वहां के ग्रामीणों और उस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को हमेशा कोई दुर्घटना न हो जाए हमेशा डर बना रहता है। लेकिन इस मार्ग की सुध लेने वाले अधिकारी और जनप्रतिनिधि को जरा भी चिंता नहीं है। चुनाव के समय लंबे-लंबे भाषण में अनेक तरह के वादे किए जाते है परन्तु चुनाव खत्म होते ही किए गए वादे ठंडे बस्ते में सिमट जाते है।

Published : 
  • 20 July 2019, 6:09 PM IST