नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों को भेजा जेल

कोल्हुई क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी ख़बर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 April 2025, 4:05 PM IST
google-preferred

महराजगंज: प्रदेशभर में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है। आए दिन दुष्कर्म जैसे मामले सुनने को  मिलते है। जहां फिर एक बार उत्तर प्रदेश के महराजगंज से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पूरा मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 

कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम को नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। एक नाबालिग लड़के और अधेड़ व्यक्ति पर इस घिनौनी घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है।

ये है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गुरुवार की शाम नाबालिग लड़की कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर कुछ सामान लेने गई थी। वापस घर जाते समय पीड़िता को पानी पीना था।एक दुकान के अंदर लड़की पानी पीने चली जाती है। दुकान के अंदर एक लड़का और अधेड़ व्यक्ति लड़की के साथ घिनौनी करतूत कर देते हैं।

शाम को लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। शुक्रवार की सुबह परिवार की महिलाओं ने घटना स्थल पहुंचकर दोनों आरोपियों को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

इस मामले में कोल्हुई पुलिस ने मु०अ०स० 96/25 धारा 70(2) बीएनएस व 3/4(2) पॉस्को एक्ट के तहत रामराज और एक बाल अपचारी पर मुकदमा दर्ज किया है। इस माममें कोल्हुई पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को जेल भेज दिया है।