हिंदी
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने एक दलित युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों मंगलवार को यहां बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 23 वर्षीय दलित युवती गत 04 दिसंबर की रात्रि अपने घर में सो रही थी इस दौरान देर रात उसका पड़ोस धीरेंद्र सिंह (26) घर में घुस आया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
घटना के समय युवती घर में अकेले थी तथा उसके सभी परिजन एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। (वार्ता)
Published : 6 December 2022, 5:40 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश दलित युवती दुष्कर्म धीरेंद्र सिंह बलिया
No related posts found.