हिंदी
अमेठी: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जब भारत समेत पूरी दुनिया में सोशल डिस्टेंशिंग के एकमात्र उपाय को अपनाया जा रहा हो, ऐसे में पुलिस द्वारा खुद इसकी अवहेलना करना कई बड़े सवाल खड़े करता है। ऐसा ही एक मामला जिले की सड़क पर देखा गया, जहां आरोपियों को ले जाती पुलिस सोशल डिस्टेंशिंग का मखौल उड़ा रही है।
कोतवाली मुंशीगंज पुलिस द्वारा सोशल डिस्टेंशिंग की अवहैलना करने का एक वीडियो (देखिये वीडियो) सामने आया है। जिसमें पुलिस कुछ आरोपियों को एक छोटे वाहन (टाटा एश) में ले जा रही है। वाहन में पुलिस समेत सभी लोग एक दूसरे से लगभग चिपके हुए है।
पुलिस को खुद सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उडाते देख स्थानीय लोग भी हैरान-परेशान हैं। उनका कहना है कि जब पुलिस ही नियम-कानून का पालन नहीं करेगी तो आम नागरिक कैसे करेगा?
Published : 30 May 2020, 6:58 PM IST
Topics : amethi uttar pradesh अमेठी पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग