हिंदी
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने सोमवार को एक अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर अंबाला जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपियों के नाम ठाकुर कपूर और गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी हैं। दोपहिया वाहन चोर का यह गिरोह हरियाणा के अंबाला और उससे सटे पंजाब के लालड़ू, डेराबस्सी, मोहाली, हंडेसरा आदि इलाकों में सक्रिय था। (यूनिवार्ता)
Published : 16 May 2022, 5:44 PM IST
Topics : Haryana Motorcycles police Thief Gang अंतरराज्यीय गिरफ्तार पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह हरियाणा हरियाणा पुलिस