हिंदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव बने पीके मिश्रा ने बुधवार को अपना पदभार संभाल लिया है। इसके साथ ही पीके सिन्हा को प्रधानमंत्री को प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया है।


पी के सिन्हा पिछले महीने केबिनेट सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया था। अब उन्हें प्रधानमंत्री का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया है। इन दोनों अधिकारियों का कार्यकाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल तक या अगले आदेश तक रहेगा।
Published : 11 September 2019, 2:13 PM IST
Topics : Additiona Principal Secretary Narendra Modi PK Sinha Principal Advisor नरेंद्र मोदी पीके मिश्रा प्रधान सचिव प्रधानमंत्री प्रमुख सलाहकार