हिंदी
नई दिल्ली: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। बजट सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से तीन तलाक बिल को पास करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर यह बिल पास हो जाता है तो मुस्लिम महिलाओं को यह एक बड़ा तोहफा होगा।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति बोले, 2022 तक देश के हर गरीब को घर उपलब्ध कराने की योजना
पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट सत्र सामान्य लोगों की आशाओं को पूरा करने वाला और देश की बढ़ रही अर्थव्यवस्था को एक नई ऊर्जा देने वाला होगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि बजट न केवल देश की इकॉनमी की रफ्तार को सपॉर्ट देने वाला होगा बल्कि इसमें आम लोगों की कई आशाओं को भी पूरा किया जाएगा।
मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में किसानों और गरीबों पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जा सकता है।
Published : 29 January 2018, 11:50 AM IST
Topics : तीन तलाक बिल पीएम मोदी बजट सत्र मुस्लिम महिलाओं संसद
No related posts found.