हिंदी
रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेंगलुरु में थे। यहां उन्होंने परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए आत्मविश्वास के साथ कहा कि इस बार कर्नाटक में भाजपा अपनी सरकार बनायेगी। पूरी खबर..
बेंगलुरु: आगामी दिनों में कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनावी प्रचार अभियान का एक तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को शंखनाद कर दिया।
परिवर्तन यात्रा की समाप्ति पर एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य से कांग्रेस की सरकार का सफाया तय है। इस बार यहां भाजपा अपनी सरकार बनायेगी।
अपने संबोधन में मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा।
पीएम ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का जमकर गुणगान किया और जनता को बताया कि उनकी सरकार गरीबों की भलाई के लिए क्या-क्या कदम उठा रही है।
Published : 4 February 2018, 8:02 PM IST
No related posts found.