Indian Science Congress: पीएम मोदी ने 108वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस को किया संबोधित, जानिये संबोधन की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 108वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन कर कार्यक्रम को संबोधित किया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

Updated : 3 January 2023, 10:55 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 108वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिये इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

इस बार भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और तकनीक रखा गया है। विज्ञान कांग्रेस में इस बार सतत विकास, महिला सशक्तिकरण और इसे हासिल करने में विज्ञान और तकनीक की भूमिका को लेकर चर्चा की जाएगी।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

1) अगले 25 वर्षों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की बड़ी भूमिका है। 
2) आज महिलाएं हर जगह दम दिखा रहीं है। विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी मुख्य लक्ष्य है। 
3) भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित हो रहा है।
4) हमें खोजी प्रवर्ति के साथ आगे बढ़ना होगा।
5) आज का भारत जिस साइंटिफिक अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है, हम उसके नतीजे भी देख रहे हैं।

6) साइंस के क्षेत्र में भारत तेजी से विश्व के टॉप देशों में शामिल हो रहा है।

7) भारत को G-20 अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिली है। G-20 के प्रमुख विषयों में भी वुमन लीड डेवलपमेंट एक बड़ी प्राथमिकता का विषय है। 
8) विज्ञान के प्रयास बड़ी उपलब्धियों में तभी बदल सकते हैं, जब वो लैब से निकलकर लैंड (जमीन) तक पहुंचे। जब उसका प्रभाव ग्लोबल से लोकर ग्रासरूट तक हो, जब उसका विस्तार जर्नल्स से लेकर जमीन तक हो।
9) भारत की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए, भारत में विज्ञान का विकास, हमारे वैज्ञानिक समुदाय की मूल प्रेरणा होनी चाहिए। भारत में विज्ञान भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाली होनी चाहिए।

10) साइंस के ज़रिए महिला सशक्तिकरण हो, बल्कि महिलाओं की भागीदारी से साइंस का भी सशक्तिकरण करें। साइंस और रिसर्च को नई गति दें, यह हमारा लक्ष्य है।

Published : 
  • 3 January 2023, 10:55 AM IST

Related News

No related posts found.