हिंदी
गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण विकास को गति देता है और उन्हें सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका ‘‘महिला नीत विकासात्मक दृष्टिकोण’’ है।
जी20 की भारत की अध्यक्षता में गुजरात की राजधानी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित ‘महिला सशक्तीकरण मंत्रिस्तरीय सम्मेलन’ को मोदी ने डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है।’’
उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण विकास को गति देता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को बढ़ावा देती है।
उनका नेतृत्व समावेशिता बढ़ाता है और उनकी आवाज सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका महिला नीत विकास का दृष्टिकोण है। भारत इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’
Published : 2 August 2023, 3:14 PM IST
Topics : आर्थिक सशक्तीकरण नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री महिला विकास
No related posts found.