हिंदी
महराजगंजः जहां एक तरफ शराब की दुकानें खुलने से कुछ लोगों के अंदर खुशी है, वहीं दूसरी ओर नशे में धुत लोग सड़कों पर ही सोते हुए नजर आ रहे हैं।

लॉकडाउन पार्ट 3 के तीसरे दिन शराब की दुकान खुलने की ढील में शराबियों का रुझान सिसवा रेलवे परिसर में देखने को मिला है। शराब के नशे में धुत एक शराबी सड़क किनारे घंटों समय तक लेटा रहा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बाद अब यूपी में भी डीजल-पेट्रोल और शराब हुई महंगी
बुधवार की शाम करीब चार बजे एक शराबी रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित सरकारी देशी शराब भट्टी के 100 मीटर दूरी पर स्टेशन परिसर में नशे के धुत में कई घंटों तक लेटा रहा। आसपास के लोगों उसे उठाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नशे में इतना मदहोश था की वह तस के मस नहीं हुआ।
Published : 6 May 2020, 7:04 PM IST
Topics : Lockdown Maharajganj uttar pradesh Wine Shop उत्तर प्रदेश महराजगंज लॉकडाउन पार्ट 3 शराब की दुकान