हिंदी
लखनऊः यूपी सरकार ने अटल जी की प्रतिमा देखने की चाह रखने वालों के लिए हर रविवार को लोक भवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए हैं। आज लोक भवन पहुंचकर अटल जी की प्रतिमा देखने वालों की खासी तादाद रही।
यह भी पढ़ें: अब आम लोग भी कर सकेंगे अटल जी की प्रतिमा के दीदार
पहला रविवार होने के बाद भी सुबह 10 बजे सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया। अभी शाम 5 बजे तक ही लोगों को यहां आने की इजाजत मिली है। अटल जी की प्रतिमा देखकर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने कहा है कि अटल जी की प्रतिमा को देखकर कहा की अद्भुत मूर्ति बनाई गई है।
वही लोगों की भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी खासी संख्या मे फोर्स भी तैनात की गई है, जिससे किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो।
Published : 12 January 2020, 2:20 PM IST
Topics : Lucknow Statue of Atal Bihari Vajpayee uttar pradesh अटल जी की प्रतिमा उत्तर प्रदेश यूपी सरकार लखनऊ लोक भवन