हिंदी
पटना: बिहार के नवादा जनपद के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला पर पांच पुलिस कर्मियों को लॉकअप में बंद करने का गंभीर आरोप सामने आया है। बताया जाता है कि पुलिस कर्मियों के प्रदर्शन से संतुष्ट न होने पर नाराज एसपी ने इन पुलिस कर्मियों को 9 सितंबर को दो घंटे तक लॉकअप में बंद करके रखा। हालांकि एसपी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने भी इस घटना से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें: देश में चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़, साजिशकर्ता गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला
मामले को लेकर पुलिस एसोसिएशन में भारी रोष है। बिहार पुलिस एसोसिएशन ने शनिवार को घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। एसोसिएशन ने इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की मांग की है।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामंने आया है। दावा है कि यह वीडियो इसी मामले से जुड़ा हुआ है। वीडियो में पांच पुलिसकर्मियों को लॉकअप के अंदर एक-दूसरे से बात करते देखा जा सकता है।
बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुभानी ने मामले का संज्ञान लेते हुए शीर्ष अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया है।
Published : 11 September 2022, 2:03 PM IST
Topics : पुलिस अधीक्षक पुलिस कर्मियों बंद किया बिहार लॉकअप
No related posts found.