हिंदी
नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा का एक वीडियो गत दिनों सुर्खियों में रहा। इस वीडियो में महिला में गार्ड को गंदी-गंदी गालियां देती दिखाई और सुनाई दी थी। लोग इस गालीबाज महिला को भूल भी न पाये थे नोएडा से ही एक और थप्पड़बाज महिला का वीडियो सामने आया है। महिला गार्ड को थप्पड मारती नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही को लगी गोली
#ViralVideo : नोएडा की थप्पड़बाज महिला का वीडियो वायरल, गेट खोलने में देरी पर महिला ने गार्ड को जड़े थप्पड़, आरोपी महिला सुदिप्ता दास के खिलाफ पुलिस केस दर्ज, फेज-3 कोतवाली क्षेत्र की Cleo County सोसायटी का मामला#Noidawoman #noidapolice #SudiptaDas #UttarPradesh pic.twitter.com/LzxRdiZzJH
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 11, 2022
जानकारी के मुताबिक यह नया वीडियो फेज-3 कोतवाली क्षेत्र की Cleo County सोसायटी का है। यहां गेट खोलने में देरी होने पर महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ जड़ दिए। महिला गार्ड से मारपीट करती दिख रही है।
गार्ड को थप्पड़ मारती इस महिला की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपी महिला सुदिप्ता दास के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसकी जमानत भी हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला पेशे से प्रोफेसर है।
बहरहाल, लोग इस वीडियो को देखकर महिला के खिलाफ तरह-तरह के कमेंट लिख रहे हैं।
Published : 11 September 2022, 3:09 PM IST
No related posts found.