हिंदी
पलक्कड़ (केरल):कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो’ यात्रा' के 19 वें दिन सोमवार को इस जिले के शोरनूर में सैकड़ों लोगों की भागीदारी के साथ फिर से शुरू हुयी।
भारत जोड़ो यात्रा के इस केरल चरण का सुबह साढ़े दस बजे पट्टांबी में ठहराव होगा। इसके बाद यह यात्रा शाम पांच बजे फिर से शुरू होकर शाम सात बजे पलक्कड़ के कोप्पम पहुंचेगी।
राज्य की 19 दिनों की यह यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक में शुरू होने से पहले सात जिलो से होकर गुजरेगी और 450 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करेगी।पांच महीने तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल यात्रा है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- हर तरह का धार्मिक उन्माद देश के लिए बेहद घातक
यह सामाजिक ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानताओं और राजनीतिक केंद्रीकरण को उजागर करने के उद्देश्य से पार्टी के राष्ट्रीय जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है।(वार्ता)
Published : 26 September 2022, 2:44 PM IST
Topics : कांग्रेस केरल पलक्कड़ भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी शोरनूर
No related posts found.