Pakistan: खैबर पख्‍तूनखवा में एक खाई में गिरी यात्री बस, 24 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखवा प्रांत में यात्रियों से भरी एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस जिस पुल से होकर गुजर रही थी वही ढह गया और बस खाई में जा गिरी। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 31 August 2019, 3:04 PM IST
google-preferred

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखवा प्रांत में यात्रियों से भरी एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक, पहुंची तीन वर्षों की महिला टॉपर्स, राष्ट्रपति के सचिव रहे मुख्य अतिथि

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खैबर पख्तूनखवा प्रांत के कोहिस्तान जिले में शुक्रवार को एक बस खाई में गिर गई जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार सभी 35 यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे और किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी ने कहा- आईएएस की परीक्षा में विषयों का सही चयन बेहद जरुरी

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है। इसमें जुटे हुए अधिकारियों को अंधेरे और संसाधनों की कमी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Published : 
  • 31 August 2019, 3:04 PM IST

Advertisement
Advertisement