हिंदी
महराजगंजः नौतनवा थाना अंतर्गत संपतिहा चौकी क्षेत्र में एक लावारिस मोटरसाइकिल पर बुधवार को कुछ बोरी लदी पुलिस को दिखाई दी। पुलिस ने आसपास काफी देर तक वाहन चालक का इंतजार किया, किंतु कोई मोटरसाइकिल लेने नहीं आया।
पुलिस ने जब बोरियों की तलाशी ली, तो उसमें से जैविक खाद पाई गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल व खाद को बरामद कर लिया है।
जानें पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर संपतिहा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बैरिहवा घाट के पास एक लावारिश हालात में मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद की है। वाहन पर तीन बोरियां लदी थी।
तीनों बोरी की जब तलाशी ली गई तो इसमें से जैविक खाद पाई गई। मोटरसाइकिल यूपी 53 एएम 2924 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बोले चौकी इंचार्ज
इस संबंध में चौकी इंचार्ज सम्पतिहा उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा संख्या निल/24 धारा 113 कस्टम अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
Published : 6 November 2024, 8:33 PM IST
Topics : Dynamite Dynamite News Maharajganj News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Aakash UP News जैविक खाद नौतनवा महराजगंज संपतिहा चौकी