हिंदी
नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच बंद हुए वजीराबाद जल शोधन संयंत्र ने 54 एमजीडी शोधित जल का उत्पादन शुरू कर दिया है और वह जल्द की अपनी पूर्ण क्षमता से काम शुरू करेगा।
इस संयंत्र की 134 एमजीडी (10 लाख गैलन प्रतिदिन) शोधित जल उत्पादित करने की क्षमता है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक केजरीवाल ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण वजीराबाद संयंत्र के उपकरण को ‘‘सबसे ज्यादा नुकसान’’ हुआ है।
उन्होंने लिखा, ‘‘वजीराबाद जल शोधन संयंत्र की क्षमता 134 एमजीडी है। इसने 54 एमजीडी शोधित जल का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस संयंत्र के उपकरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देगा। इंजीनियर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।’’
यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण पिछले बृहस्पतिवार को तीन जल शोधन संयंत्र-वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला-बंद कर दिए गए थे। ओखला जल शोधन संयंत्र का संचालन शुक्रवार को बहाल हुआ था।
Published : 17 July 2023, 11:06 AM IST
No related posts found.
No related posts found.