हिंदी
नयी दिल्ली: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में मामूली बात को लेकर दो समूहों के बीच हुए झगड़े में 35 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुई इस घटना में महादेव नामक व्यक्ति को पीठ में गोली लगी। वह दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे एक अस्पताल से उसके पास फोन आया, जहां महादेव को भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों समूहों के सदस्यों के बीच सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था, जहां उन्होंने हिसाब बराबर करने के लिए एक-दूसरे को एक स्थान पर आने की चुनौती दी थी। पुलिस के अनुसार, दोनों समूह कोहाट एनक्लेव के पास पास पहुंचे थे, जहां गोलीबारी की यह घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि महादेव पर दक्षिण दिल्ली में लूट के दो मामले दर्ज हैं।
उसने बताया कि अरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के दल गठित किये गए हैं।
Published : 17 November 2023, 9:52 PM IST
Topics : उत्तर पश्चिमी दिल्ली केशवपुरम गोली झगड़ा नयी दिल्ली पुलिस मारी
No related posts found.