हिंदी
कानपुर: सोमवार को देशभर में ईद बड़ी धूम धाम से मनाई जा रही है। ईद के अवसर पर शहर के छोटी बड़ी ईदगाहों में नमाज़ी ईद की नमाज़ अदा कर अमन चैन की दुआ मांग रहे हैं। वहीं कानपुर के एक ईदगाह पर मुस्लिम महिलाओं ने ईद की नमाज़ अदा की।
यह भी पढ़े: देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है ईद, राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने ईद की बधाई दी
मुस्लिम महिलाओं ने कुछ इस तरह नमाज़ पढ़ मांगी अमन चैन की दुआ
ईद के इस पाक़ और मुकद्दस त्यौहार में पूरे देश की सभी छोटी-बड़ी ईदगाहों में नमाज़ अदा कर अमन चैन की दुआएं मांगी जाती हैं लेकिन कानपुर एक ऐसा शहर है जहां सल्लाह ओ अलैह वसल्लम हज़रत मुहम्मद साहब की बताई गयी सुन्नत पर पाबन्द रहते हुए पुरुषों के साथ मोमिन खवातीन यानि मुस्लिम महिलायें भी ईदगाह में जाकर नमाज़ अदा करती हैं। कानपुर में मुस्लिम समाज अल्लाह रसूल की इस परम्परा को ता-क़यामत तक ज़िंदा रखने के लिए हौसलाबुलंद है।
यह भी पढ़े: फतेहपुर: हर्षोल्लास के साथ ईद में नमाज़ अदा करते नमाज़ी
आपको बता दें कि आज भी कानपुर की फेथफुलगंज बड़ी ईदगाह में मुस्लिम सैकड़ों महिलाओं ने बाज़मात होकर पूरे एहतराम और अकीदत के साथ नमाज़ अदा की और अल्लाहताला से पूरे देश में अमन चैन की दुआ मांगी।
Published : 26 June 2017, 1:25 PM IST
No related posts found.