हिंदी
महराजगंज: नगर निकाय चुनाव के दौरान महराजगंज जनपद में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतो में चुनाव होना है इस दौरान आज पहले दिन कुल 414 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नगर पालिका महराजगंज से 2, नौतनवा 2, नगर पंचायत फरेंदा 3, निचलौल 2, घुघुली 9, सोनौली 2, पनियरा 8, परतावल 9, बृजमनगंज 1 और चौक में 5 अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने पर्चे ख़रीदे।
इसमें से अध्यक्ष के 43 और सभासद के 371 पर्चे ख़रीदे गए है। इस दौरान महराजगंज में कुल पहले दिन 414 पर्चे बिके है।
Published : 11 April 2023, 7:57 PM IST
Topics : खरीदा नगर निकाय चुनाव नामांकन पत्र प्रत्याशियों महराजगंज
No related posts found.