हिंदी
नयी दिल्ली: रियल्टी कंपनी ओमेक्स समूह ने मंगलवार को कहा कि उसने पंजाब के लुधियाना में 220 करोड़ रुपये में पांच एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ओमेक्स ने बयान में कहा कि उसने ‘रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया जरिये पांच एकड़ से अधिक जमीन हासिल की है।’’ बयान के मुताबिक, यह अधिग्रहण 220 करोड़ रुपये में हुआ है।
ओमेक्स इस जमीन पर आवासीय और वाणिज्यिक दोनों परियोजनाएं विकसित करेगी।
ओमेक्स समूह के कार्यकारी निदेशक जतिन गोयल ने कहा कि इस अधिग्रहण से प्रमुख बाजारों में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Published : 26 September 2023, 5:26 PM IST
Topics : अधिग्रहण ओमेक्स समूह जमीन रियल्टी कंपनी लुधियाना
No related posts found.